नरकटिया: सेमरा-कपरसंडी मुख्यपथ के जर्जर पुल से ट्रेक्टर पलटी, बड़ी दुर्घटना टली, बाल बाल बचा चालक
सेमरा कपरसंडी मुख्यपथ के जर्जर पुल से एक ट्रैक्टर पलटने से बड़ी दुर्घटना टली, बाल बाल बचा चालक। जानकारी देते हुए पूर्व जिया परिषद प्रत्याशी सह बीजेपी बंजरिया युवा मंडल के अध्यक्ष जितेश कुमार ने बताया कि पुल पिछले कई वर्षों से जर्जर है। ट्रेक्टर चालक मिट्टी के लिए जा रहा था,तभी सड़क किनारे पुल से लटकने लगा। तत्काल आस पास लोगो के सहयोग से चालक को बचाया जा सका।