मल्हारगंज: इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकी, कारोबारियों से करोड़ों की मांग
शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारियों को डराने और उनसे भारी-भरकम रकम मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। पहले मामले में एक पेट्रोल पंप संचालक और उसके कारोबारी पार्टनर को हैरी बॉक्सर के नाम से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई है। वहीं दूसरे मामले में कारोबारी विवेक दम्मानी को भी करीब 5 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी मिली है।