देहरादून: दून पुलिस ने दिल्ली के अंतर राज्य नकब्जन गिरोह मुन्ना गैंग को किया गिरफ्तार
मंगलवार को दिल्ली गैंग का अंतर राज्य नकबजन गिरोह मुन्ना गैंग को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित नकब्जनी की दो अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने खुलासा किया है घटना में शामिल मुन्ना गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों घटनाओं में चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया