देहरादून: सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने किया ई-विधान एप्लीकेशन का लोकार्पण
विधानसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण किया। बता दें कि इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। उत्तराखंड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है।