देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे कॉलोनी तिराहा लक्खीबाग के पास से 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहरादून की नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों सूरज और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बुलेट और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं और नशे के आदि है। वहीं नशे की पूर्ति के लिए उन्होने रेलवे स्टेशन से बुलेट जबकि पलटन बाजार से स्कूटी चोरी की थी।