देहरादून: पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने भू कानून और मूल निवास की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
भू कानून मूल निवास और रोजगार देने की मांग को लेकर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया । जिसके बाद अचानक विरोध प्रदर्शन करने से पुलिस जवानों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। बता दें कि आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है ऐसे में पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने भू कानून रोजगार और मूल निवास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।