गुना कलेक्ट्रेट में 11 नवंबर को जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आए 170 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में आए लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 70 प्लस आयुष्मान कार्ड नेत्र परीक्षण एचआईवी जांच की निशुल्क सुविधा दी गई।