पलिया: कोतवाल शिवा जी दुबे ने संभाला कार्यभार, पत्रकारों से रूबरू होकर प्राथमिकताएं गिनाईं
कोतवाल शिवा जी दुबे ने साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में अमन-चैन और कानून का राज स्थापित करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि: क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कोतवाली में आने वाले हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाएगा और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।