सहसवान: बदायूं के सिमरिया देदू गांव में गेहूं काटने के विवाद में चार लोगों ने बुजुर्ग को हसिया व ईट मारकर किया घायल
बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के सिमरिया देदू गांव में गेहूं काटने के विवाद में चार लोगों ने 65 वर्षीय सुखपाल पुत्र पूसेराम के हसिया व ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल सुखपाल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।