उच्चैन: उच्चैन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, दिया निरोग रहने का संदेश
भरतपुर। उच्चैन में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कस्बे के खेल मैदान में हुए कार्यक्रम में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम व कपालभाति सहित विभिन योग करवाए।