ग्वालियर गिर्द: हैवानियत करने वाले बदमाशों के खिलाफ एक साल बाद मुकदमा दर्ज, गर्म साइलेंसर से जलाए थे युवक के हाथ-पैर
कैलाश कुशवाह नाम के युवक के साथ हैवानियत करने वाले 5 लोगों के खिलाफ आखिरकार 1 साल बाद मंगलवार रात अवैध निरोध में रखकर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है।इस मामले में अनूप,अश्वनी चौहान और इन बदमाशों के 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।घटना पिछले साल 15 जून की है।किसी बहाने से कैलाश को बदमाशों ने बुलाया और लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी।