खेकड़ा: ASP बागपत प्रवीण सिंह चौहान ने थाना खेकड़ा का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
मीडिया सेल बागपत ने शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे बताया कि ASP बागपत प्रवीण सिंह चौहान द्वारा थाना खेकडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात मर्दाना एवं पहरा ड्यूटी आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए