दारू: शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए टाटीझरिया के दो मुखिया सम्मानित
शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए टाटीझरिया के दो मुखिया सम्मानित। शिक्षा के स्तर में सुधार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य करने के लिए टाटीझरिया की दो पंचायतों के मुखिया को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान टाटीझरिया मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव और खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी को मिला है।