सैदपुर: मोहसिनपुर नहर पुलिया से पुलिस ने दबोचा शातिर शराब तस्कर, बरामद की देशी शराब की खेप
अपराध और अपराधियों के साथ ही अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के क्रम में सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात मोहसिनपुर नहर पुलिया से पुलिस ने एक शातिर तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।