सिमरिया: पन्ना-दमोह बॉर्डर पर जर्जर पुल बना मौत का मुहाना, भारी वाहनों का 'खूनी' खेल!
Simariya, Panna | Apr 11, 2026 पन्ना-दमोह बॉर्डर पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वायरमा नदी का जर्जर पुल पिछले 8 महीनों से "बंद" है, लेकिन यहाँ नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर 16 चक्का सीमेंट ट्रक और भारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। रसूखदारों के दबाव में प्रशासन मौन है। क्या विभाग किसी बड़े हादसे और जलसमाधि का इंतजार कर रहा है?