सेवा संकल्प अभियान के तहत बिरसिंहपुर में लगा ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ शिविर
----
सतना 04 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद बिरसिंहपुर में ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण श्रीवास्तव, मेडिकल ऑफिसर लोकेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करना रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में लोगों ने शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी प्राप्त की और शिविर का लाभ उठाया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#सतना