बड़ौत: लूम निवासी आरोपी को 2.100 किलोग्राम अवैध गांजा सहित छपरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Apr 25, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शनिवार शाम करीब 7 बजे बताया कि थाना छपरौली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 अवैध गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।आरोपी मोनू पुत्र सतपाल निवासी ग्राम लूम्ब के विरुद्ध थाना छपरौली पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।