करछना: करमा - भंडरा मार्ग पर बारिश के दौरान सड़क के बीचो-बीच अचानक गिरा पुराना पेड़, आवागमन हुआ बाधित
प्रयागराज के यमुनानगर करमा - भंडरा मार्ग पर बारिश के दौरान शीशम का पुराना पेड़ सड़क के बीचो-बीच अचानक गिर गया,गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ, इस दौरान आवागमन बाधित हो गया,जबकि छोटे दो पहिया वाहन पेड़ के नीचे से निकल गए, तथा बड़े वाहनों के लिए आवागमन बाधित हो गया, स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को मामले की सूचना दी गई है।