करछना: विश्व हिंदू रक्षा संगठन द्वारा कोलकाता में महिला डॉ0 के साथ हुई घटना को लेकर करछना में कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
मंगलवार को करछना बाजार में विश्व हिंदू रक्षा संगठन द्वारा प्रधान संघ अध्यक्ष अवतार किशन के नेतृत्व में बीते दिनों कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने डॉक्टर के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।