करछना: पूरवाखास गांव में सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम जांच में जुटी पुलिस
औद्योगिक क्षेत्र के पूरवाखास गांव में अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गांव निवासी रीता केसरवानी पत्नी रामबाबू केसरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह बीते कई महीनो से रामपुर स्थित दूसरे घर में रह रही है। मंगलवार सुबह पूरवाखास घर पर गई तो घर का ताला टूटा था। अलमारी से सोने चांदी के जेवरात एवं 20 हजार रुपए गायब थे।