करछना: नैनी स्थित श्रमिक बस्ती के आवासों का मालिकाना अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन
नैनी स्थित श्रमिक बस्ती कॉलोनी स्थित सार्वजनिक खेल मैदान पर 42वीं वाहिनी पीएसी द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसे हटाए जाने को लेकर बस्ती के रहने वाले लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत किया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसी दशा में बस्ती के रहने वाले लोगों द्वारा उनके आवास का मलिकाना अधिकार दिए जाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।