करछना: महेवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व ग्राम प्रधान की हुई दर्दनाक मौत, एक अन्य व्यक्ति हुआ घायल
मामला प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा चौराहे के पास का है,जहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नीबी गांव निवासी अमृतलाल भारतीया,जो की पूर्व प्रधान रह चुके हैं जिनको अज्ञात वाहन ने कुचल दिया,जिससे पूर्व प्रधान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तथा बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है,मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाई की गई।