करछना: घंटे भर की बारिश ने करछना तहसील परिसर को किया जलमग्न, रजिस्ट्रार ऑफिस तक पानी भरा होने से कामकाज हुआ ठप
प्रयागराज में आज मंगलवार को कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई, जबकि करछना तहसील परिसर में करीब 1 घंटे तक हुई बारिश के बाद तहसील परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया,तथा रजिस्ट्रार ऑफिस तक पानी भरा होने के कारण तहसील का कामकाज ठप हो गया, लोगों ने कहा कि तहसील परिसर के साफ सफाई के लिए कई बार शिकायत की गई है, जबकि समय से अधिकारी भी नहीं आते हैं।