सतबरवा: बारी मुखिया ने राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का किया स्वागत,समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी से सतबरवा प्रखंड की बारी पंचायत की मुखिया निरोत्तमा कुमारी ने बारी स्थित अपने आवास पर मंगलवार देर शाम 7 बजे स्वागत किया। मुखिया ने पंचायत के गांवों में मूलभूत समस्याओं की ओर दिशा समिति सदस्य का ध्यान आकृष्ट कराया। मुखिया ने इस सिलसिले में एक ज्ञापन भी सौंपा।