पिपरा: संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीता+2उच्च विद्यालय में जनसहयोग से बनेगी संस्कृत लैब :डॉ राजकुमार
Pipra, Palamu | Jul 7, 2026 संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों में इसके प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सीता +2 उच्च विद्यालय में जनसहयोग से संस्कृत प्रयोगशाला (संस्कृत लैब) की स्थापना की जा रही है। विद्यालय के शिक्षक डॉ राजकुमार ने मंगलवार के दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संस्कृत शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की गयी है।