शाहपुर: महथिन माई महोत्सव को सरकारी मान्यता दिलाने की मांग शाहपुर विधायक ने की, पर्यटन मंत्री को दिया पत्र
बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री को शाहपुर विधायक ने लिखा पत्र, शाहपुर विधायक राकेश रंजन ने बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को पत्र लिखकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहिया प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां महथिन माई मंदिर से जुड़े “मां महथिन माई महोत्सव” को राज्य सरकार के आधिकारिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में घोषित करने की मांग की है।