कोरांव: बिसरी में कोरांव कोहड़ार मार्ग पर ईंट लदे ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से चालक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के बिसरी गांव में शुक्रवार शाम एक ईंट लदे ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शाम करीब 6:30 बजे कोरांव-कोहड़ार मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई। ईंटों से लदे ट्रैक्टर के अगले पहिए का एक्सल अचानक टूट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर तेजी से घूमने लगा।