शामली: कोतवाली शामली पुलिस ने कुड़ाना गांव में घर से चोरी के मामले में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 8, 2024 रविवार की शाम करीब 5 बजे थाना कोतवाली शामली से मिली जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल 2024 को कुड़ाना गांव में सन्नी मलिक द्वारा घर से चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस घटना में बागपत के गांव भडल निवासी प्रशांत राणा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी हुए सामान के रूप में पीली धातु की चैन बरामद की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।