द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ऑटो लिफ्टर की पहचान नदीम के रूप में हुई है। इसके पास से पुलिस टीम ने 2 मोटरसाइकिल बरामद की है। इसकी गिरफ्तारी से दो मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।