द्वारका: बिंदापुर से द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक झपटमार को किया गिरफ्तार ,चोरी की एक बाइक बरामद
द्वारका ज़िले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने बिंदापुर से एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए झपटमार का नाम नदीम है जो छावला के क़ुतुब विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक कर वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही झपटमारी के कई मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामलो को सुलझाने का दावा किय