बंदरा: मतलूपुर में पद्मश्री डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत मतलूपुर पंचायत निवासी एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध विद्वान डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर करीब एक बजे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। उनका अंतिम संस्कार मतलूपुर पंचायत स्थित बाबा खगेश्वरनाथ पोखर पर किया गया।