सैदपुर: गाजीपुर में श्री बेनी सिंह इंका के प्रिंस चौहान का नाम चमका, हाईस्कूल में जिले में 3rd रैंक पाने पर किया गया सम्मानित
मेहनत, लगन और अनुशासन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सैदपुर क्षेत्र के लच्छीपुर स्थित श्री बेनी सिंह इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस चौहान ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में पूरे गाजीपुर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, गाँव और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उसने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 576 अंक यानी 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।