अजीतमल: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की दूसरी अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- मामला गंभीर है
अजीतमल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ ओयो होटल में हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी प्रान्शू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। औरैया स्थित पॉक्सो कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी द्वारा दाखिल की गई द्वितीय अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। पीठासीन अधिकारी विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने पत्रावली