सत्तर कटैया: लोकही गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 18 बोतल नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
लोकही गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कारोबारी झोला में नशीली दवा लेकर जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर राजा कुमार नामक एक कारोबारी को 18 बोतल नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी को न्यायालय भेज दिया गया है।