दिनांक 27 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा धोबहा थाना अंतर्गत मैनपुरा गांव में घटित गोलीबारी की घटना के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस क्रम में अनुसंधानकर्ता को मामले के अनुसंधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित एवं विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष, धोबहा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Sep 28, 2026