सांगोद: थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी की शर्ट से पकड़ा 200 ग्राम अवैध गांजा
Sangod, Kota | Jun 27, 2025 सांगोद.थाना पुलिस ने 200 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि गुरुवार को सांय 7बजे मउ की छतरियों के पास सोरसन रोड़ सांगोद पर संदिग्ध व्यक्ति दुर्गाशंकर बैरवा निवासी कौड़ियों का चौक को जाप्ते के द्वारा रोककर तलाशी ली गई।