सांगोद: कनवास में सीताराम मंदिर की विवादित भूमि का 5 वर्षों से उलझा मामला सुलझा, भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू हुआ
Sangod, Kota | Jun 27, 2025 कनवास. कस्बे में मंदिर की भूमि का विवादित गंभीर मामला लगभग 5सालों में शांतिपूर्ण सुलझ गया। जिसे कस्बेवासियों ने एक ऐतिहासिक समाधान माना और यह मामला सुलझने के बाद कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां विगत 4-5 वर्षों से दत्तात्रेय साधना आश्रम ओर महंत हरिहरदास के बीच अस्थल की भूमि का मामला चल रहा था। यह मामला लगातार सामाजिक तनाव का कारण बना हुआ था।