बक्सर: मुझे मत सिखाओ कोई कि मैं किसके लिए लड़ रहा हूं - भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर प्रकरण पर बोले अश्विनी चौबे
Buxar, Buxar | Jun 22, 2026 मुझे मत सिखाओ कोई कि मैं किसके लिए लड़ रहा हूं, किसके लिए लड़ा हूं, किसके लिए नहीं लड़ा हूं, अश्विनी चौबे पर इल्जाम नहीं आ सकता है कभी की मैं किसी पार्टिकुलर जाति के लिए लड़ाई लड़ा हुं। सोमवार को उक्त बातें बक्सर के पूर्व सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कही। वे पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।