छतरपुर: भलुआ में सहायक शिक्षक की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी
छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो गांव स्थित नगदारा पुल के समीप गुरुवार की संध्या सहायक शिक्षक उदय सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा भलुआ से वार कर निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक उदय सिंह चिल्हो खुर्द निवासी थे तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्हो खुर्द में सहायक शिक्षक