ललितपुर: मड़वारी निवासी युवती का आरोप, मायके पक्ष के परिजनों द्वारा प्रेम विवाह के बाद जेवरात एवं नगदी चोरी के लगाए जा रहे झूठ
ग्राम मड़वारी निवासी युवती ने परिजनों की इच्छा के खिलाफ एक युवक से अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उक्त मामले में युवती ने अपने मायके पक्ष के परिजनों से पति की जान खतरा बताया था। वही उसने वीडियो जारी कर, परिजनों द्वारा लगाए गए जेवरात एवं नगदी ले जाने के मामले को झूठा एवं निराधार बताया है। वहीं उक्त वीडियो रविवार दोपहर 2:00 बजे से वायरल हो रहा है।