गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय वाहन चोर हिस्ट्रीशीटर अमरीक सिंह को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और अंतरराज्यीय वाहन चोर अमरीक सिंह उर्फ अमीर सिंह को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था और कई मामलों में वांछित चल रहा था। बुधवार को दोपहर एक बजे आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।