डौण्डीलोहारा: स्कूल में एक-एक कर बेहोश हुईं 5 छात्राएं, एक को बालोद रेफर किया गया
ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं और 10वीं की 5 छात्राएं एक-एक कर अचानक बेहोश होने लगीं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लोहारा पहुंचाया।