हुज़ूर: चुनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | May 7, 2026 भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक कलह से परेशान एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय मनीष व्यास के रूप में हुई है, जो शाहपुरा क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उसका पत्नी से विवाद हुआ था इसके बाद गुरुवार सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी|