शिवपुरी नगर: देहात पुलिस ने नर्सरी ग्राउंड में नशे की खेप बेचने की साजिश नाकाम की, घेराबंदी की गई
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड लुधावली में एक संदिग्ध व्यक्ति, जिसने चेक शर्ट और नीली जींस पहनी है, मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही देहात थाना की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से आरोपी पवन जाटव (35 वर्ष), निवासी टोंगरा रोड फतेहपुर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया।