हनुमानगढ़: टाउन जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्र 6 से बढ़ाकर 9 किए गए, सायंकालीन ओपीडी की भी हुई शुरुआत
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ टाऊन स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या और दवा वितरण केंद्रों पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अस्पताल में दवा वितरण केंद्रों की संख्या 6 से बढ़ाकर 9 कर दी गई है, जिससे मरीजों को दवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा समय में