गुमला: घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर छापा, कई सिलेंडर जब्त
Gumla, Gumla | Apr 2, 2026 उपायुक्त के निर्देश पर रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा के नेतृत्व में गुरुवार की अपराह्न 3 बजे सड़क किनारे ठेलों, ढाबों और छोटे होटलों में औचक छापेमारी की गई।जांच में एक्का फैमिली रेस्टॉरेंट और टी एंड स्नैक्स में नियम अनुसार कोयला चूल्हा व व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग पाए जाने पर क्लीन चिट दी गई।