पंचकूला: एमडीसी पंचकमल भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन
एमडीसी स्तिथ पंचकमल मे गांव चलो अभियान के तहत ज़िला के सभी 8 मंडलों पर बूथ संयोजक और प्रवासी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यशालाएं आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रशिक्षित कार्यकर्ता 9 और 10 फरवरी को बूथों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवायेंगे। प्रवासी कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेगे।