बड़ी खबर... साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाई। वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी और एडीसीपी क्राइम किरण यादव के नेतृत्व में देर रात शुरू हुआ पुलिस का सर्च ऑपरेशन 14 घंटे से अधिक समय तक चला। इस दौरान पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप और हैवी सर्वर जब्त किए हैं। मौके से 20 युवतियों सहित 100 से अधिक कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। सभी को कस्टडी में ले जाने के लिए पुलिस को तीन बसों का इंतजाम करना पड़ा।
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विदेश में बैठे अपने मास्टरमाइंड के निर्देश पर अमेजॉन जैसी बड़ी ऑनलाइन कंपनियों के फर्जी रिफंड और फेक कस्टमर सपोर्ट के नाम पर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।
फिलहाल पुलिस गिरोह के विदेशी कनेक्शन, जाली बैंक खातों और हवाला नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मा�