बागीदौरा: बड़ोदिया विद्यालय में कन्या पूजन के साथ गरबा रास, छात्राओं को भेंट की गई शिक्षण सामग्री
बड़ोदिया के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ोदिया में नवरात्रि के पावन अवसर पर आज मंगलवार सुबह 11बजे कन्या पूजन, गरबा रास और फलाहारी अल्पाहार का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पूजन से हुआ। संस्था प्रधान बापूलाल गर्ग ने बालिकाओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। विद्यालय स्टाफ ने