मंडला: जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान ज़िला जेल के बंदी की मौत, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
Mandla, Mandla | Jun 1, 2026 सोमवार को 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जेल में निरुद्ध बंदी आनंद चक्रवर्ती (48) की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। वह सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र का निवासी था और भरण-पोषण संबंधी मामले में 11 माह की सजा काट रहा था। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने और रेफर होने के बाद भी उच्च केंद्र नहीं ले जाने का आरोप लगाया है।